गाजियाबाद। स्थानीय आर-14/49 राजनगर स्थित भाजपा महानगर मुख्यालय पर महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सांसद व केंद्रीय मन्त्री जरनल वी के सिंह, लोकसभा संयोजक अशोक गोयल, महापौर आशा शर्मा, विधायक मंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, चेयरमैन विकास तेवतिया, रीना भाटी, वरिष्ठ नेतागण, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष आदि की उपस्थित रहे। बैठक में आगमी 26, 27 व 28 अक्टूबर को चलने वाले विशेष वोटर अभियान और 31अक्टूबर को सभी विधानसभा में होने वाली रन फॉर यूनिटी की तैयारियों का खाका तैयार करने के साथ साथ अन्य विषयों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में मानसिंह गोस्वामी ने लखनऊ की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के द्वारा संगठन के लिये दिये आगामी आयामों व निर्देशों को प्रस्तावना के रूप में सभी के सम्मुख रखा। उन्होंने बताया कि महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं के काम की सराहना प्रदेश तक है। गाज़ियाबाद अभी तक अपने अभियान की दृष्टि से प्रदेश में दूसरे स्थान को पाने में सफल रहा है। अगर सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी शिद्दत से लग जायेंगे तो निश्चित ही प्रदेश में महानगर प्रथम स्थान पाने में कामयाब रहेगा। जनरल वी के सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी को मिशन 2019 की सफलता के लिये मतदाता पुनरीक्षण अभियान में युद्ध स्तर पर फौजी की तरह मिशन फतह के लिये जुट जाना है। बैठक के दौरान तीनों विधानसभा के विस्तारको ने भी अपने अनुभवों को साझा किया।