गाजियाबाद। अपनापन फाउंडेशन एवं अखिल भारतीय योग संस्थान द्वारा घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर में आध्यात्मिक कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कथा 23 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर तक चलेगी। इस बात की जानकारी अपनापन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश बंसल ने एक प्रेसवार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि कथा में आचार्य विजय महाराज हनुमान चालीसा के वैज्ञानिक रहस्य को विस्तार से समझाएंगे।उन्होंने बताया कि कथा के दौरान ध्यान योग शिविर का भी आयोजन अखिल भारतीय योग संस्थान द्वारा किया जाएगा। इसमें ध्यान योग दीक्षा आचार्य विजय द्वारा दी जाएगी। अपनापन के संयोजक अशोक गोयल ने बताया कि विजय महाराज ने 73 देशों में हनुमान कथा की है और अब शहर वासियों के लिए उनकी रोचक कथा सुनने का शुभ अवसर मिलेगा। जिसमें हनुमान भक्त हिस्सा लेकर पुण्य लाभ कमा सकते हैं।प्रेसवार्ता में नानक चंद गोयल, राकेश स्वामी, मनमोहन वोहरा, के पी गुप्ता, रोहित अनेजा, राजीव कंसल, विष्णु दीपगर्ग, अरुण जैन, देवेंद्र हितकारी, राकेश स्वामी, राजीव बंसल, अमिता गोयल, वरुण जैन, अनीता शर्मा, तारा जोशी, रजनी गुप्ता, संदीप बंसल, संध्या गुप्ता, पूजा शर्मा, लक्ष्मण कुमार गुप्ता, वीणा वोहरा, रेखा जैन व नीरज गोयल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
23 से 27 नवंबर तक चलेगी आध्यात्मिक कथा, घण्टाघर स्थित हनुमान मंदिर में होगा आयोजन