बीजेपी की पन्द्रहदिवसीय कमल सन्देश पदयात्रा आज से





गाजियाबाद। मिशन 2019 को फ़तह करने के उद्देश्य से भाजपा ने अपनी ओर से कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी है। अब उसने अपनी विभिन्न तैयारियों की गति और तेज कर दी है।  इसी सिलसिले में सम्पन्न एक से बढ़कर एक आयामों की कड़ी में उसकी पन्द्रह दिवसीय कमल सन्देश पद यात्रा कल शनिवार 1 दिसम्बर से शुरू होगी जो आगामी 15 दिसम्बर तक चलेगी।दरअसल, बीजेपी इस कमल संदेश पदयात्रा के माध्यम हर वार्ड के हर बूथ पर पहुंचने की तैयारी में है। इस बात का खुलासा गाजियाबाद महानगर के भाजपा अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने शुक्रवार को यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता में की।श्री गोस्वामी ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सभी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व नेतागण तीनों विधानसभा में 150 किलोमीटर की पदयात्रा निकालकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 150 कार्यकर्ता 1 से 15 दिसम्बर तक पदयात्रा करेंगे और इस दौरान हर गांव, गली, वार्ड, मुहल्ले तक पहुंचेंगे। इस दौरान 25-25 कार्यकर्ताओं की 6 टोलियां अगले 15 दिन तक पदयात्रा पर निकलेंगी। पदयात्रा की कार्ययोजना का खाका खींच लिया गया है। पदयात्रा के महानगर संयोजन के लिए महानगर मंत्री संजीव त्यागी को कमान सौंपी गई है।इस मौके पर महापौर आशा शर्मा ने बताया कि पदयात्रा को लेकर उनकी ओर से विधानसभावार बैठक कर ज़िम्मेदारियों को आवंटित करके सभी को विषय विस्तार के साथ कार्य योजना से जोड़ दिया गया है। जिसके फलस्वरूप पदयात्रा भी पूर्व के आयामों की भांति सफलता के नए आयाम हासिल कर प्रदेश मेंं गाजियाबाद का नाम रोशन करेगी। क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा के मुताबिक, सभी कार्यकर्ता समन्वय व संवाद के विस्तार का काम करें जिससे संगठन और अधिक मजबूत हो और 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से मोदी जी एक बार पुनः प्रधानमंत्री बनें। लोकसभा संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि समाज में लोग हमें भाजपाई के नाम से पहचानते हैं, इसलिए हर कार्यकर्ता को अपनी अथक मेहनत से भाजपाई शब्द को चरितार्थ करना है।पदयात्रा के क्षेत्रीय संयोजक व क्षेत्रीय मंत्री गोविन्द चौधरी ने कहा कि इस पदयात्रा के दौरान डोर टू डोर पहुंचकर मैन टू मैन कनेक्टिविटी करना है। यात्रा की प्रत्येक टोली प्रतिदिन अधिकतम 2-3 गांव या वार्ड में पदयात्रा करेगी। सभी जनप्रतिनिधि व विधायक को 5 दिन अपने क्षेत्र की पदयात्रा मेंं अवश्य शामिल होना है।  पदयात्रा के लिए विधानसभा संयोजक, मण्डल संयोजक वार्ड की रचना तक मुख्य संगठन की टीम के साथ पदयात्रा की तैयारियों में लगेंगे।इस अवसर पर महानगर मीडिया प्रभारी व प्रचार प्रमुख प्रदीप चौधरी ने बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार दीवार लेखन से लेकर अन्य प्रचार के महत्वपूर्ण संसाधनों के माध्यम से माहौल बनाते हुए एक बार फिर मोदी सरकार के संदेश को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। पदयात्रा का शुभारम्भ विधानसभा वार दृष्टि से गाजियाबाद विधानसभा की शुरुवात सुबह 9बजे घंटाघर रामलीला मैदान से होगी। वहां पदयात्रा को झंडी राज्यमंत्री अतुल गर्ग, अशोक गोयल द्वारा तथा साहिबाबाद विधानसभा मेंं पदयात्रा की शुरुवात शनि चौक, लाजपत नगर रामलीला मैदान से जनरल वी के सिंह और विधायक सुनील शर्मा द्वारा झंडी दिखाकर की जाएगी। जबकि मुरादनगर विधानसभा से पदयात्रा की शुरुवात रईस पुर- एम ब्लॉक टी पॉइंट से हरी झंडी दिखाकर महापौर आशा शर्मा, वरिष्ठ नेत्री सुनीता दयाल, विधायक अजीत पाल त्यागी के द्वारा की जाएगी। प्रेस वार्ता मेंं सुनीता दयाल ,अमर दत्त शर्मा, सरदार एस पी सिंह, मयंक गोयल, राजेश शर्मा, नीरज गोयल, वेद प्रकाश गर्ग आदि शामिल रहे।