गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के बूथ समिति सम्मान नामक राष्ट्रीय अभियान अंतर्गत रविवार को सेक्टर-2 के पार्क स्थित मंदिर हॉल में बूथ अध्यक्षों एवं उनकी समितियों का अभिनन्दन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ अध्यक्षों एवं उनकी समितियों का सम्मान एवं गौरव हमेशा बढ़ाती रहेगी। वह उनकी मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करेगी। क्योंकि पार्टी यदि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और देश में पूर्ण बहुमत की बीजेपी नीत एनडीए सरकार बनी है तो उसका सारा श्रेय बूथ अध्यक्षों एवं उनकी समितियों को भी जाता है।भाजपा नेता श्री कश्यप ने बूथ समितियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन का हर कार्यकर्ता देव समान है जो अपने लिए नहीं बल्कि राष्ट्र व पार्टी के लिए समर्पित है। यही वजह है कि इनके सम्मान में देश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक राष्ट्रीय अभियान चलवाया है जिसके तहत इनका सम्मान करने का अभूतपूर्व फैसला लिया गया।अभिनंदन समारोह में आये बूथ अध्यक्षों एवं समितियों के सदस्यों ने संकल्पित होकर 2019 में भी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही पुन: पीएम बनाने की शपथ ली और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान तथा संगठन में मजबूती लाने के लिए कमर कसकर तैयार होने का इरादा जाहिर किया। सम्मान समारोह में मण्डल अध्यक्ष सुदेश कश्यप व समितियों के बूथ अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, इन्द्र्जीत हांडा, सुनील भारद्वाज, आर सी शर्मा, शरद, अनूप सिंह, सुनील भटनागर, उपाध्यक्ष के के गुप्ता, बी सी बंसल, महामंत्री रजत सिंघल, सचिव संत कुमार, बोधराज शर्मा, सदस्य सुमन गोयल, मुकेश शर्मा, अशोक शर्मा, अशोक चौधरी, शिव कुमार, डी डी अग्रवाल, धुरेन्द्र गोयल, देवीन्द्र विष्ट, जगजीत, राघव गुप्ता, डी के भटनागर, अनीता, राजकुमार गर्ग आदि का पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बूथ समितियों का हमेशा सम्मान रखेगी भाजपा: नरेंद्र कश्यप
Attachments area