मैक्स कर्मियों ने करंट से झुलसे युवक की आर्थिक मदद की

 गाजियाबाद। स्थानीय इंदिरापुरम थाना अंतर्गत वैशाली सेक्टर एक में अज्ञात आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के कहने पर पेड़ की छंटाई करने हेतु उसपर चढ़ा युवक जब हाईटेंशन लाईन की चपेट में आकर झुलसा गया तो उस युवक को अस्पताल में छोड़ कर सम्बन्धित आरडब्ल्यूए पदाधिकारी खिसक गए। लेकिन मैक्स अस्पताल के कर्मचारी और उनके मालिकों ने मानवता का परिचय देते हुए लोगों से पैसे इकट्टे करके उस व्यक्ति का समुचित इलाज करवाया। जिससे उसकी स्थिति में सुधार हुआ है। दीपावली की पूर्व संध्या पर मैक्स कर्मियों के इस नेक पहल की स्थानीय पार्षद मनोज गोयल ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल कर्मियों और उनके मालिक प्रशंसा के पात्र हैं, क्योंकि बिजली करंट से झुलसे आम युवक के प्रति जैसी सम्वेदना और नेकनीयती उनलोगों ने दिखाई है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।