गाजियाबाद। स्थानीय सांसद सह विदेश राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने अपने आवास पर सभी जनपद वासियों और लोकसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने क्षेत्र वासियों से कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश का पर्व है। यह पर्व हमें भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इसलिए हमें उन वर्गों के लोगों के घरों में भी प्रकाश करना चाहिए जो इस पर्व पर किसी ना किसी कारणवश अभाव में जीते हैं। सांसद श्री सिंह ने आशा व्यक्त की कि सभी लोग इस पर्व को सुख, शान्ति और समृद्धि के लिए मनाएं। सबलोग संयम और अनुशासन बरतते हुए इस पर्व का आनंद लें। इस अवसर पर संदीप पाल, नरेंद्र सिसोदिया, अशोक गोयल, संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, आरडब्लूए गौर होम्स के अध्यक्ष अनिल त्यागी, हातिम सिंह नागर, भानु सिसोदिया, बलदेव राज शर्मा, श्याम शर्मा, अनिल शर्मा, डॉक्टर अनिल पोद्दार, कौशल शर्मा, अजीत तोमर, कालू कसाना, आनंद प्रकाश सिंघल लोहे वाले, निशांत सिसोदिया, पार्षद अनिल राणा कुसुम शर्मा और संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने दिया एकता और भाईचारा का संदेश