प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 2019 की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि 2018 देश के लिए गौरव का वर्ष रहा है और इस दौरान देश में जहां अनेक बड़ी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गयी वहीं दुनिया ने भारत के बढ़ते कदमों की भी सरहाना की है। श्री मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात' की 51वीं कड़ी में रविवार को देशवासियों को संबोधित करते। हुए कहा कि 2018 के दौरान विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत' की शुरुआत की गयी और देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाई गई। आजादी के बाद लाल-किला से पहली बार ‘आजाद हिन्द सरकार' की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया।देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ विश्व यूनिटी' देश को मिली। उन्होंने कहा कि भारत की छवि दुनिया में तेजी से बदली है और विश्व की प्रतिष्ठित संस्थाओं ने माना है कि भारत रिकॉर्ड गति के साथ देश को गरीबी से मुक्ति दिला रहा है। दुनिया में देश का नाम ऊंचा हुआ है। देश को संयक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार 'चैम्पियन्स ऑफ द अर्थस अवार्ड से सम्मानित किया। गया। सौर ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन में भारत के प्रयासों को विश्व में स्थान मिला। भारत में, अन्तरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहली महासभा ‘इंटरनेशनल सोलर अलाएंस' का आयोजन हुआ। देशवासियों के अडिग संकल्प से । स्वच्छता कवरेज बढ़कर 95 प्रतिशत को पार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब दुनिया 2019 में प्रवेश कर रही है।इसलिए बीते वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा जरूरी है क्योंकि हर व्यक्ति, समाज या राष्ट्र को पीछे मुड़कर के देखना भी होता है, क्योंकि इससे आगे बढ़ने के लिए अनुभवों का लाभ मिलता है और नया करने का आत्मविश्वास भी पैदा होता है।
2018 रहा भारत के लिए गौरव का वर्ष : मोदी