कांग्रेस ने पहले जवानों की आंखों में धूल झोंकी अब वही किसानों के साथ कर रही है: मोदी

धर्मशाला।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह घर आए हैं। यहां काम किया, राज्य की यात्रा से काफी कुछ सीखा, जिन लोगों के साथ काम किया उन्हें अग्रणी नेता बनते हुए देखकर खुशी होती है। हिमाचल प्रदेश वीर जवानों की भूमि है, हमेशा सर्वोच्च बलिदान के लिए तैयार रहती है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले जवानों की आंखों में धूल झोंकी, अब वही किसानों के साथ कर रही है। मुख्य अंश हिमाचल में विभिन्न क्षेत्रों में 26,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मैंने पार्टी के संगठनात्मक कार्य के लिए कई वर्षों तक यहां काम किया। हमने सही मायनों में एक रैंक एक पेंशन' लागू किया, पूर्व की सरकार ने देश को गुमराह किया।