ताइपे। फांस में हाल ही में बड़े पैमाने पर हुए यलो वेस्ट आंदोलन की तर्ज पर ताइवान में। भी इस आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। निम्न टैक्स और कर मामलों के उचित निपटारे की मांग को लेकर लोगों ने यलो वेस्ट पहनकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, राजधानी ताइपे स्थित वित्त मंत्रालय के बाहर जमा हुए लोगों ने नारेबाजी की और अपनी गाड़ियों के हार्न बजाए। इस दौरान लहराए गए बैनरों में ताइवान की कर संग्रह नीतियों को अवैध बताया गया। 23 साल की प्रदर्शनकारी जोआन ताई ने कहा, यह हमारे भविष्य की बात है। हम जब हांगकांग और चीन में मिलनेवाले वेतन की ओर देखते हैं तो ताइवान में इस मामले में बड़ा आंदोलन फर्क दिखाई पड़ता है। हम यह जानना चाहते हैं कि क्यों इतना बड़ा अंतर है? मेरे कई सहपाठी अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन करों के चलते बड़े पैमाने पर छोटे कारोबार बंद हो गए हैं। इस हफ्ते तीसरी बार सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे फांस में हुए प्रदर्शनों की सफलता से प्रभावित हैं। फांस में हालांकि इस आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया था। इसमें दस लोग मारे गए थे, जबकि ताइवान में यह आंदोलन शांतिपूर्वक चल रहा है। आंदोलन के चलते फांस के राष्ट्रपति को ईधन पर बढ़ाए गए करों को खत्म और न्यूनतम वेतन को बढ़ाना पड़ा था।
फ्रांस की तर्ज पर ताइवान में भी टैक्स के खिलाफ भड़का आंदोलन