प्रताप विहार में देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई




गाजियाबाद। चित्रांश दिवस पर कायस्थ परिवार ने स्थानीय चित्रगुप्त पार्क, प्रताप विहार में प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान  पार्क में स्व लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद सभी चित्रांश बंधुओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके प्रसाद वितरण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विंग की नीलम सक्सेना और समिति के अध्यक्ष वी पी श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में रा महामंत्री गौरव श्रीवास्तव और सभी पदाधिकारियों, सदस्यों की सहमति से एक प्रस्ताव पारित किया कि चित्रगुप्त पार्क, प्रताप विहार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति प्रशासन की अनुमति से यहां स्थापित किया जायेगा।
 बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हमारी जितनी भी महान विभूतियां हैं, उनको उचित स्थान दिलाने के लिए यह संस्था हमेशा प्रयासरत रहेगी। इस मौके पर चित्रगुप्त कायस्थ सेवा समिति के अध्यक्ष और राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के संस्थापक-संयोजक वी पी श्रीवास्तव, रा महामंत्री गौरव श्रीवास्तव , रा प्रवक्ता जितेन्द्र बच्चन, रा सचिव (मीडिया) जय प्रकाश श्रीवास्तव, आर सी श्रीवास्तव, सुधीर चंद खरे, रोहित कु श्रीवास्तव, नीलम सक्सेना, सुबोध कुमार सक्सेना, अजित सक्सेना, अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव रंजन, अतुल कु सक्सेना, राजीव कुमार श्रीवास्तव, अनूप बहादुर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।