राफेल मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा







गाजियाबाद। राफेल विमान खरीद के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी मेंं कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर भाजपा ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। गाजियाबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी के नेतृत्व मेंं भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनगर कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज़िलाधिकारी रितु महेश्वरी को ज्ञापन सौंपा। जिसके जरिए भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से इस्तीफे की मांग की है। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेताओं पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया।  

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी निराधार आरोप लगाकर इस सौदे को दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। क्षेत्रीय महामंत्री व गाजियाबाद सह प्रभारी मुंशी लाल गौतम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस सौदे को क्लीन चिट दे दी है तो अब कांग्रेस को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। 

ज्ञापन के दौरान पू्र्व सांसद डॉक्टर रमेश चंद तोमर ने कहा कि देश मेंं शासन के नाम पर कांग्रेस ने केवल कमीशन ख़ोरी का राज़ कायम किया है। 

इस दौरान वरिष्ठ नेताओं मेंं बलदेव राज शर्मा, जगदीश साधना, अशोक गोयल, सुनीता दयाल, चन्द्र मोहन शर्मा, मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, दिनेश सिंघल ,ब्रीजेश्वर निम्मी , प्रेम त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी के अलावा मंडल अध्यक्ष और सभी मोर्चे के पदाधिकारी शामिल रहे।