गाजियाबाद। नगर निगम के सभी 100 वार्डों में कौन सबसे सुंदर और स्वच्छ है,इसकी अब ग्रेडिंग शुरू हो गई है।खासतौर पर महापौर आशा शर्मा के वार्ड नंबर-91समेत विभिन्न पार्षदों के 10 वार्ड स्मार्ट वार्ड की सूची में शामिल किए गए हैं।इस बाबत नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि स्वच्छता में नंबर-1का खिताब कौन सा वार्ड और पार्षद हासिल करेगा, यह पूरा सर्वे होने के बाद ही स्पष्ट होगा। लेकिन 10 स्मार्ट वार्ड की सूची में शामिल किए गए हैं।राजनगर, कविनगर और सेक्टर-23 संजयनगर क्रमशः पहले और दूसरे पायदान पर बने हुए हैं।नगर आयुक्त श्री सिंह ने बताया कि इन वार्डों की 3-डी सर्वे कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए सर्वे में 100 वार्डों में 10 वार्ड सबसे साफ और स्वच्छ घोषित किए गए। टॉप-10 की सूची में वार्ड-84 राजनगर,वार्ड-91 कविनगर पहले पायदान पर हैं। राजनगर वार्ड-84 भाजपा पार्षद दल के नेता राजेंद्र त्यागी, वार्ड-91 महापौर आशा शर्मा और जीडीए बोर्ड सदस्य भाजपा पार्षद हिमांशु मित्तल का संयुक्त है। जबकि 3 नंबर पर वार्ड-67 सेक्टर-23 संजयनगर कांग्रेस पार्षद अजय शर्मा का है, निगम के वसुंधरा जोन में कौशांबी वार्ड-72, वसुंधरा सेक्टर-17 वार्ड-74, रामप्रस्थ सेक्टर-7 वार्ड-89, मोहननगर जोन का वार्ड-80, राजेंद्रनगर सेक्टर-2 लाजपतनगर प्रथम, वार्ड-75, सिटी जोन में पटेलनगर जे ब्लॉक वार्ड-19, मॉडल टाउन वार्ड-52 भी शामिल हैं। निगम सभी वार्डों का सर्वे कराएगा।
स्वच्छता सर्वे में महापौर समेत कतिपय पार्षदों के 10 वार्ड मिले स्मार्ट