अखिल भारतीय सर्व भाषा संस्कृति समन्वय समिति से जुड़े कवियों ने गाजियाबाद में नये साल का स्वागत किया कविताओं से
गाजियाबाद। देश की प्रतिनिधि साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के तत्त्वावधान और संस्था प्रधान प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव की अध्यक्षता में नव वर्ष के स्वागत के अवसर पर सैक्टर-7, राजनगर स्थित रॉयल किड्स स्कूल सभागार में एक शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी और उर्दू के अनेक जाने-माने कवियों और ग़ज़लकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम का संयोजन डॉक्टर सतीश वर्धन ने किया।

कवि सम्मेलन में वरिष्ठ शायर सुरेन्द्र सिंघल, गीतकार डॉक्टर मधु चतुर्वेदी, डॉक्टर रमा सिंह, ओजस्वी कवि डॉक्टर वागीश दिनकर, कवि पत्रकार राजेश्वर राय दयानिधि, डॉक्टर दमयंती शर्मा, शायर उत्कर्ष गाफिल, गीतकार राज चैतन्य, रामवीर आकाश, हाइकुकार डॉक्टर वीणा मित्तल गीतकार, कल्पना कौशिक, इंदु शर्मा, दीपाली जैन, ब्रज भाषा के कवि दरयाब सिंह राजपूत ब्रजकन, डॉक्टर ऋचा सूद, विष्णु दत्त शर्मा, डॉक्टर राजीव पांडेय, स्नेह भारती, डॉक्टर ब्रहम दत्त वशिष्ठ, मधु मिश्रा, पवन उपाध्याय तथा अरुण पासवान सहित अनेक कवि-कवयित्रियों ने कविता पाठ किया। 

इस अवसर पर सभी कवियों को कविता-पाठ के पश्चात् संस्था द्वारा पगड़ी, अंग वस्त्रम्, पुस्तकों के सेट एवं राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित भी किया गया। कवि सम्मेलन में पाठ की गईं स्तरीय कविताओं ने आयोजन की साहित्यिक गरिमा में चार चांद लगा दिए।