प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोविन्दपुरम मंडल से प्रदीप यादव, नया गाजियाबाद मंडल से असीम कटारिया, मुरादनगर देहात मंडल से संजय कौशिक, मुरादनगर शहर मंडल से सुशील गोस्वामी, शहर मंडल से संजीव जाण्गिड, प्रताप विहार मंडल से राहुल यादव, विजय नगर मंडल से राकेश सैन, गांधी नगर मंडल से उदित मोहन गर्ग, वसुंधरा मंडल से मुकेश पोस्वाल, इंदिरापुरम मंडल से सागर रावत, नन्द ग्राम मंडल से रजनीश चौधरी, जनकपुरी मंडल से राकेश बंसल, लाजपत नगर मंडल से राजकुमार गुप्ता, बृज विहार मंडल से पंचम चौधरी, भौपुरा मंडल से कृष्ण कुमार, खोड़ा मंडल से विवेक चौहान, खोड़ा मकनपुर मंडल से घनश्याम तिवारी को लाभार्थी प्रमुख की ज़िम्मेदारी सौपी गई है।
बताया गया है कि बहुत जल्द ही सभी लाभार्थी प्रमुखों का शीर्ष नेतृत्व की दिशा निर्देशन मेंं लाभार्थी प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मिशन 2019 की फ़तह के लिए जुट जाने का आह्वान किया है। लाभार्थी महानगर प्रमुख प्रदीप चौधरी ने सभी मंडल प्रमुखों की और अपनी ओर से शीर्ष नेतृत्व व महानगर अध्यक्ष का आभार जताया।