बोधगया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना


गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर होते हुए गया पहुंचे। वहां से वे बोधगया पहुंचे। उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके पहले उन्होंने राजगीर के गुरु नानक शीतल कुंड में गुरु नानक देव जी की संगत में मत्था टेका। इसके साथ ही उन्होंने 10 करोड़ की लागत से बनने वाले गुरुद्वारे का शिलान्यास भी किया। गुरुद्वारे का शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने राजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस क्रम में गुरूनानक शीतल कुण्ड के उपरी तल्ले पर महाराज जी के प्रकाश स्थान के दर्शन भी किए तथा अखंड पाठ के बाद अरदास में गुरुनानक सेवक जत्था के साथ शामिल हुए। इसके बाद अब वो बोधगया जाएंगे। वे बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के उद्घाटन के लिए कालचक्र मैदान में आकर्षक मंच सज-धज कर तैयार है। इसके मध्य में भगवान बुद्ध की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। बौद्ध महोत्सव के साथ ही मुख्यमंत्री पर्यटक सूचना केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे। इसका निर्माण बीटीएमसी (बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति) के कार्यालय के सामने की जगह पर हुआ है। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री के मांझी सीएम पर हमलावट, साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, कला-संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि आदि भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर कालचक्र मैदान पर ही ग्रामश्री मेला का आयोजन किया गया है। अर्चना मुख्यमंत्री इसका भी उद्घाटन करेंगे। मेला में काष्ठ और हस्तशिल्प की चीजों के स्टाल लगाए गए हैं। एक स्टाल निर्वाचन शाखा की होगी। वहां ईवीएम से मतदान के बाद उसके सत्यापन की जानकारी दी जाएगी।