गाजियाबाद। जिलाधिकारी रितु माहेष्वरी ने गुरुवार को मैट्रो रेल के स्टेशन व सबस्टेशन के कार्यों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मैट्रो रेल के अधिकारियों को निर्देषित किया कि कराये जा रहे कार्यों की स्थिति खराब है, मीडयन का कार्य भी अभी आरम्भ नहीं किया गया है। रोपित किये गये पौधों की स्थिति बहुत खराब है। कतिपय मैट्रो पिलरों पर भी पेंट नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी भी जताई।
श्री मती माहेश्वरी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि दोनों तरफ ग्रिल लगाकर ग्रीनरी लगवाएं। साथ ही, 20 जनवरी तक चल रहे समस्त फिनिशिंग के कार्य भी पूर्ण हो जाने चाहिए। क्योंकि उसी दिन मेरे तथा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी द्वारा इसका निरीक्षण किया जायेगा। साथ-साथ सड़कें भी ठीक कराएं और पार्किग स्थल सही दशा में होने चाहिए।
उन्होंने सीपीडब्लूडी के अधिकारियों से पूछा कि जवाहर गेट का कार्य पूर्ण किया गया कि नहीं। इस पर अधिकारियों ने बताया कि जवाहर गेट के सौर्न्दीयकरण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया कि फसाड लाईट का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण नहीं किया गया है। उन्होंने पौधारोपण और बाउन्ड्री बनाने का कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कड़े निर्देश दिये कि 10 जनवरी तक सभी कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए।
सीएसआर के अधिकारी ने बताया कि क्रिमिटोरियम की इमारत का कार्य पूर्ण हो गया है। इन्स्टालेशन का कार्य रह गया है। जिलाधिकारी ने उन्हें निर्देशित किया कि नगर निगम को अन्तरण करने की प्रक्रिया 15 दिन में पूर्ण करें। फसाड लाईटें 10 जनवरी तक लगाकर पूर्ण कर दी जाये, क्योंकि 10 जनवरी को मेरे द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। बैठक में मुख्य अभियन्ता जीडीए, सीएसआर के अधिकारी तथा मैट्रो परियोजना के अधिकारी उपस्थित रहे।