कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने ध्वजारोहण किया, कार्यकर्ताओं को मोतीचूर के लड्डू बांटे







गाजियाबाद। पुराना बस स्टैंड कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला अध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने ध्वजारोहण किया और मोतीचूर के लड्डू एक दूसरे को खिलाकर शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर प्रदेश सचिव लोकेश चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा चड्ढा, जिला प्रवक्ता प्रेमप्रकाश चीनी, पीसीसी अध्यक्ष अभय त्यागी राजू, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नसीम खान, पीसीसी तिलोक सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, राजाराम भारती, लालमन सिंह, सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र गौतम, कमलेश कुमारी, एडवोकेट सुभाष शर्मा, एहसान अली, इमरान रिजवान, आसिफ सिद्दीकी, प्रदीप भाटी, अनुपम त्यागी, अनिल कुमार, शादाब, राजीव त्यागी, अशोक लहरी, जगमोहन सिंह आदि अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।