ततपश्चात सभा को संबोधित करते हुए श्री कसाना ने कहा कि देश की जनता जुमलेदार मोदी से छुटकारा पाना चाहती है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग एक जुट होकर 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंके और कांग्रेस की नई सरकार बनवाएं ताकि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिले।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र झा, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश सचिव रवि मधुर, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष कमल मावी, नगर उपाध्यक्ष अनु चौधरी, नगर उपाध्यक्ष जगदीश नेगी, नगर उपाध्यक्ष परवेज खान, नगर सचिव राकेश रावत, वार्ड नंबर 14 अध्यक्ष मनोज यादव, जिला महासचिव अनीता यादव, अमित शर्मा एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।