# पार्टी कार्यक्रमों की झड़ी देखकर गदगद हुए कार्यकर्ता
# सबका साथ सबका विकास के दावे के साथ सबको साधेगी भाजपा
# पार्टी के दिग्गज नेताओं ने विभिन्न रणनीतिक कार्यक्रमों के मद्देनजर मुस्तैद रहने की वकालत की
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी द्वारा की गई। मंच का संचालन महामंत्री राजेश शर्मा ने किया। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया गया। महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने बैठक की प्रस्तावना को सबके सम्मुख रखा। बैठक में गाजियाबाद महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चे, प्रकोष्ठों, प्रकल्पों, विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक पार्टी की कामकाजी बैठक के रूप मेंं शुरू हुई। महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने प्रस्तावना पढ़कर बैठक को विधिवत शुरू कराया। शुरू मेंं प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने सभी आमंत्रित जनों का विस्तृत परिचय लिया और संगठन की आंतरिक स्थिति का जायज़ा लिया।
बैठक के दौरान विजय बहादुर पाठक ने कहा कि हम सभी का एक ही ध्येय है भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाएं। हम सभी पार्टी के लिए कार्य करते रहते हैं। इसलिए हमें अपने दायित्वों की रचना करने के लिए एक दूसरे को जानने पहचानने की जरूरत रहती है। इसी क्रम में सभी पदाधिकारियों का परिचय लेते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी के अथक प्रयासों से संगठन के सभी कार्यक्रम सफल हुए हैं। कार्यकर्ता और काम एक दूसरे के पूरक हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी काम होते हैं, जिससे कुछ लोग छूट जाते हैं। वह अपने स्थान पर रहकर कार्य करते हैं और किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए कार्य करते हैं। हमें पिछले कार्यक्रमों का अच्छा अनुभव रहा।
हाल ही में प्रदेश में तीन बड़े कार्यक्रम हुए। पहला, बूथ का गठन व बूथ समिति का सम्मान हुआ जो अनूठा कार्यक्रम था। पश्चिम क्षेत्र में 28000 बूथ हैं जिसमें 25000 का गठन हो चुका है। सभी बूथ पर अभिनंदन कार्यकम हुआ। दूसरा, प्रत्येक लोकसभा में विशाल बाइक रैली सम्पन्न हुई। रैली में हर बूथ से पांच लोगों काे शामिल किया गया। 5 लाख 31 हजार बाइक पर 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता एकत्रित हुए। तीसरा, हमने पद यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों को बताया कि भाजपा नेतृत्व की सरकार में उन्हें यह लाभ दिया है। हम अपने कार्यों को आगे ले जाने तक का कार्य कर रहे है।
आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने से पहले प्रधानमंत्री मोदी की 27 जनवरी और 24 फरवरी को मन की बात प्रत्येक बूथ पर हरेक कार्यकर्ता को सुननी है। प्रधानमंत्री ने अब तक की मन की बातों में केवल देश के विकास का उल्लेख किया है। पीएम मोदी के मन की बात की ही हमें आगे
भी चर्चा करनी है। इसके अलावा, एक जनवरी से दस जनवरी तक संचालन समिति की बैठक है, जिसके तहत महानगर गाजियाबाद ने विधानसभा की दृष्टि से 7, 8 व 9 जनवरी की बैठक योजना बना ली है।
ग्यारह और बारह जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। 15 जनवरी से 17 जनवरी तक सेक्टर की बैठक होगी। 15 जनवरी से 3 मार्च तक पूर्व व वर्तमान सैनिकों के परिवारों को सम्मानित करना है। 11 फरवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिवस समर्पण दिवस के रूप में मनाना है। 14 फरवरी से 20 फरवरी के बीच प्रेस वार्ता होनी है। 26 फरवरी से लाभार्थी लोगों के घर जाकर कमल विकास ज्योति के रूप में दीपक जलाना है।
पूरे देश में 2 मार्च को विधानसभावार बाइक रैली होगी। जिसमें हर बूथ से पांच कार्यकर्ता शामिल होंगे। हर बूथ पर युवा संसद कार्यक्रम होना है। मोर्चा प्रकोष्ठ की अच्छी टोली खड़ी करें और क्षेत्रों में कार्य करें। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा की जिम्मेदारी है कि हर बूथ पर दो-दो लोगों की टीम बनाएं जो कार्य कर सकें। मोर्चों के सम्मेलन होने हैं। अनुसूचित (एससी) व पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चों के कार्यक्रम होने हैं।
सेक्टर के हर बूथ पर स्मार्ट फोन चलाने वाले कार्यकर्ता नियुक्त करने हैं। यह काम हमें निचले स्तर तक करना है। बूथ पर सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा करनी है। संगठन हित में कार्य करें व समाज में अच्छा वातावरण प्रस्तुत करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 130 करोड़ भारतवासियों की चिंता कर रहे हैं। लोग स्वच्छता पर ध्यान दे रहे हैं। बेटियों की सुरक्षा पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। सरकार ने सभी को लाभ दिया है। हमें जनता के बीच यह याद दिलाना है। यदि हम अपनी योजनाओं की जानकारी निचले स्तर तक देने में सफल रहे तो हमें 22 करोड़ वोट ज्यादा मिलेगा। हमें यही संदेश देना है। जनता को सबका साथ सबका विकास वाली सरकार चाहिए। इसलिए हमें मिशन 2019 के लिए संकल्प लेना है कि नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना है।
प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी की देख रेख मेंं संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से बूथ स्तर तक क्रियान्वन करते हुए बैठक आयोजित कर पू्र्व की भांति कार्यकर्ताओं मेंं ऊर्जा का संचार करते हुए मिशन 2019 के विजयी योद्धा के रूप मेंं रण क्षेत्र मेंं उतारा जाएगा। ऐसा साफ प्रतिलक्षित हो रहा है। आज सरकार जनता की नब्ज को पकड़कर कार्य कर रही है। हम कार्यकर्ताओं को प्रत्येक दशा में सक्रिय रहना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी के आभार के साथ महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि संगठन के द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ की जिम्मेदारी दी जाएगी और बूथ से ही हमारी सफलता निर्धारित होगी। हमें अपने बूथ को मजबूत करना है, प्रत्येक बूथ पर बीजेपी का सबसे अधिक वोट हो उसकी चिंता करना है। मोदी जी अपने मन की बात की सबसे चर्चा कर रहे हैं। समाज में सरकार के द्वारा जो कार्य हो रहे हैं, उसकी चर्चा हो रही है। बूथ पर सकारात्मक चर्चा कैसे हो, यह हमें समझना है।