इस बैठक में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत थे, जिनके प्रेरणादायी उद्बोधन से सभी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। साथ ही, 2019 में दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन देखने का संकल्प लिया गया। यह कार्यशाला 9 जिलों की थी जिसमें पांच लोकसभा क्षेत्रों के सभी सम्मानित सांसद और विधायक गण, संगठन महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक एवं सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष आदि ने अपनी भागीदारी जताई। महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्षा अनीता शर्मा के नेतृत्व में सभी बहनों ने व्यवस्था व रजिस्ट्रेशन काम बहुत ही व्यवस्थित ढंग से किया।
महानगर महिला मोर्चा की कार्यकर्ती नेत्रियों ने पंजीकरण और व्यवस्था के दायित्व को बखूबी सम्भाला