बता दें कि यह सम्मेलन गाज़ियाबाद लोकसभा क्षेत्र स्थित एबीइएस आई.टी. कॉलेज, एन एच 24 में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में करीब 3500 कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस सम्मेलन के लिए सेक्टर संयोजक, प्रभारी, मंडल के पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारियों तथा सांसद एवं विधायकगण अपेक्षित श्रेणी मेंं थे जो भारी संख्या में आये भी।
इस कार्यक्रम के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में महानगर गाज़ियाबाद, जिला गाज़ियाबाद, महानगर मेरठ, जिला मेरठ, हापुड़, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, बुलंदशहर, बागपत सहित 5 लोकसभा क्षेत्र यथा गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध, बुलंदशहर, मेरठ और बागपत के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था।
बैठक की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर वंदेमातरम के गीत के साथ हुई। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि उत्तराखंड के सी एम त्रिवेंद्र रावत ने किया। इनके साथ लोकसभा संचालक प्रमुख बलदेवराज शर्मा, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, राज्य मंत्री अतुल गर्ग, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, वाई .पी. सिंह , नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजेय कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, मोहित बेनीवाल, जिला प्रभारी मुंशी लाल गौतम, महानगर प्रभारी राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर, सांसद भोला सिंह आदि ने भी दीप जलाने की रसम अदायगी की और मंचासीन रहे।
स्वागत की शुरुवात एक बूथ अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को पुष्प पुंज देकर की। मंच से संबोधन मेंं सबसे पहले प्रस्तावना के रूप मेंं संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने अपना उद्बोधन दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने सभी लोकसभा व जिले से आए लोगों का वृत्त लिया।
क्षेत्रीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने सेक्टर संयोजकों की बैठक के दौरान बताया कि पार्टी आए दिन नए नए आयामों और बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के द्वारा जनता से सीधे सम्पर्क के उद्देश्य से प्रत्येक बूथ के घर घर पर अपनी बार बार की उपस्थिति देकर देश और प्रदेश सरकार की विकासशील व कल्याणकारी योजनाओं को भी पहुंचाना चाहती है। क्योंकि भाजपा काम और विकास के नाम पर ही चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेेेखा भी बताई।
मुख्य वक्ता के रूप मेंं पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन मेंं कहा कि मोदी सरकार मेंं ही विकास की पंक्ति मेंं खड़े अंतिम व्यक्ति का विकास संभव हो पाया है। मोदी सरकार दरिद्र नारायण की कहावत को चरितार्थ करने को तत्पर दिखाई पड़ती है। तभी तो मोदी सरकार की अधिकांश योजनाओं मेंं गरीब व विकास की गति मेंं पीछे रह गये लोगों के लिए
विशेष प्रावधान किए गए हैं जिसके प्रेरणा श्रोत नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने मोदी को देश का दूसरा अम्बेडकर बताया, जिसने वंचित समाज के लिए बाबा साहब की तरह दिल से उत्थान की बात सोची व करी है।
श्री रावत ने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ़ की हार को 2019 की जीत के लिए जनता द्वारा थोड़ा संभलकर चलने का संदेश के रूप मेंं माना है। क्योंकि हार के बाद ही जीत सम्भव है। हम हारे हैं 2019 मेंं जीत पाने के लिए। उन्होंने अन्य दलों की तुलना मेंं भाजपा को ही केवल कार्यकर्ता को सम्मान देने वाली पार्टी बताया, जिसके प्रमाण के रूप मेंं एक साधारण कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हो सकता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप मेंं मुझ छोटे से गांव के कार्यकर्ता को अवसर केवल भाजपा की ही देन है। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं का गुणगान करते हुए बैठक मेंं आए सेक्टर संयोजकों से कहा कि 2019 की फ़तह तुम्हारे हाथ मेंं है, इसे अति विश्वास से नहीं बूथ के परिश्रम से हासिल करना है ।
मंच का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी मुंशी लाल गौतम ने किया। इस कार्यक्रम की व्यवस्था का जिम्मा महानगर गाज़ियाबाद के अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी व उनकी टीम ने बखूबी निभाया।