नीलकंठ फार्म हाउस करहैड़ा में आयोजित हुआ कमल शक्ति अभियान





गाजियाबाद। करहैड़ा गांव स्थित नीलकंठ फार्महाउस में महानगर अध्यक्षा बीजेपी महिला मोर्चा अनीता शर्मा की अध्यक्षता में कमल शक्ति अभियान आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्षा विमला बाथम रहीं। उन्होंने इस कार्यक्रम सहित पीएम मोदी द्वारा चलाए गए अनेक कार्यक्रमों, जो कि विशेष रूप से महिलाओं के लिए शुरू किए गए हैं, के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

 

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, महामंत्री राजेश त्यागी, खोड़ा  की चेयरपर्सन रीना भाटी, महानगर कार्यकरिणी सदस्य आशा सिंह, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा प्रीती चंद्रा, ममता त्यागी, वरिष्ठ कार्यकर्ता कुसुम शर्मा, महानगर महिला मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, आशा बहनें व आंगनवाड़ी की बहने उपस्थित रहीं। इस आशय की जानकारी सोनिका नागी मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा, महानगर ने दी।