पंचम चौधरी बने मन की बात के महानगर प्रभारी






गाजियाबाद। महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी द्वारा पूर्व पार्षद एवं चेयरमैन पंचम चौधरी को 'मन की बात' प्रकोष्ठ का महानगर प्रभारी बनाए जाने पर वार्ड 40 झंडापुर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्रज विहार मंडल अध्यक्ष भूपेश शर्मा, किसान मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी, मंडल महामंत्री संजय चौहान, पूर्व मंडल महामंत्री प्रेम सक्सेना, विनोद चौधरी, राजकुमार उपाध्याय, आमोद सिंह, महेश उपाध्याय, सोनू शर्मा, सुगन पाल, तासु तोमर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर पंचम चौधरी ने महानगर अध्यक्ष का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने जो जिम्मेदारी दी है, उसको मैं पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा और 2019 में बीजेपी के सांसद सह राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह को पिछली बार से भी ज्यादा वोटों से जिताने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।