पीपुल्स पार्टी कोर कमेटी की बैठक आयोजित, शमीम सैफी बने संसदीय प्रतिनिधि






गाजियाबाद। आरडीसी स्थित देविका चेम्बर पर पीपुल्स पार्टी के कार्यालय में रविवार कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी चुनावों के विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। पीपुल्स पार्टी ने अपना संसदीय प्रतिनिधि मोहम्मद शमीम सैफी को मनोनीत किया और माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। 
 

इस बैठक में पार्टी की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, जिला महामंत्री संजय अग्रवाल, जिला महासचिव हनीफ खान, जिला प्रभारी युसूफ जमाल, नगर अध्यक्ष आलमगीर, महानगर प्रभारी उमंग अग्रवाल, नगर  कोषाध्यक्ष जाहिद, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विमलेश काला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अक्की शर्मा, गाजियाबाद विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्चित चौधरी, मुरादनगर विधानसभा से साहिल खान, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा  साहिल, युवा मोर्चा प्रभारी पंकज कुमार, युवा मोर्चा के अंकुर त्यागी, मुरादनगर विधानसभा के संगठन मंत्री रामबाबू गुप्ता, संगठन मंत्री अजय अग्रवाल, मोदीनगर विधान सभा के कोषाध्यक्ष ओम आदि नेता मौजूद रहे।