गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लाभार्थी प्रमुख, कमल विकास ज्योति अभियान, मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान को मिलाकर साझा रूप से एक कार्यशाला बैठक का आयोजन रविवार को मोहन नगर स्थित आई टी एस कॉलेज के सभागार में किया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने प्रस्तावना के रूप में कार्यक्रम की रूप रेखा रखी। इस अवसर पर श्री गोस्वामी ने बताया कि गत आयामों की तरह ये तीनों अभियान भी काफी महत्वपूर्ण हैं, जिसमें लाभार्थी अभियान तो सरकार की उपलब्धियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व लाभार्थी के क्षेत्रीय प्रमुख ने बताया कि अभियान के स्तर से जुड़े सभी पदाधिकारियों को बूथ तक जाना है। कमल ज्योति का कार्यक्रम 26 फरवरी को है जिसके तहत पूरे देश में भाजपाईयों द्वारा लाभार्थियों के घर पर दीप प्रज्वलन करना है। इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर 21 से 23 फरवरी को कार्यकर्ताओं के द्वारा साझा रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि लाभार्थी की मंडल सह कार्यशाला 1 फरवरी से 7 फरवरी तक चलेगी। आगामी 2 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में अमरोहा में सैक्टर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 3 मार्च को वृहद रूप से मेरा परिवार भाजपा परिवार का अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर आयाम के प्रमुखों के रूप में प्रदीप चौधरी, विनीत चौधरी, प्रदीप चौहान, अमित रंजन आदि ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री राजीव अग्रवाल, राजेश त्यागी, राजन आर्य, उपाध्यक्ष सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, अर्चना सिंह, सुरेन्द्र नागर, अमित त्यागी, मंत्री नीरू शर्मा, संदीप वर्मा, योगेश भाटी, विस्तारक व मंडल अध्यक्ष, संयोजक के साथ तीनों आयाम के मंडल प्रमुख उपस्थित रहे।
सरकार की उपलब्धियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है लाभार्थी अभियान: मान सिंह गोस्वामी