बीकानेर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस के पूणे स्टेशन के आगमन एवं प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन

जयपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा बीकानेर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस रेलसेवा के
पूणे स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा
है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा के अनुसार
गाडी संख्या 16588, बीकानेर- यशवन्तपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक
17.02.19 से बीकानेर से यशवन्तपुर के लिए प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पूणे
स्टेशन पर अपने वर्तमान समय 2.30 बजे आगमन तथा 2.35 बजे प्रस्थान के
स्थान परिवर्तित समय 2.10 बजे आगमन व 2.15 बजे प्रस्थान करेगी। परिवर्तित
समय-सारणी निम्नानुसार होगी।