मिस रुचि जैन ने नगर निगम के सीवर कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया







गाजियाबाद। मैसर्स आईएएससी सेक्टर स्किल काउंसिल की मिस रुचि जैन द्वारा बुद्धवार को गाजियाबाद नगर निगम के सभागार कक्ष में सफाई एवं सीवर कर्मचारियों को सुरक्षा के साथ साथ सफाई के तरीके बताए गए।

इस मौके पर मिस रुचि जैन द्वारा सफाई एवं सीवर कर्मचारियों को तकनीकी एवं मशीनों के साथ सुरक्षित रूप से किस तरीके से सफाई की जाती है, के संबंध में विस्तार रूप से जानकारी दी गयी। 

 

इसके अलावा, मिस जैन ने कर्मचारियों को कार्यशाला में आर्थिक स्थिति में सुधार, अधिनियम के तहत न्यायिक अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गयी। आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ महापौर आशा शर्मा द्वारा किया गया। कार्यशाला में प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। महापौर ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।