अचल सम्पत्ति विवरण भरने की तिथि 30 अप्रेल तक बढ़ी

जयपुर। राज्य सरकार ने एक परिपत्र जारी कर राज्य के राजपतर््ित अधिकारियों द्वारा अचल सम्पत्ति विवरण को स्वंय के एस.एस.ओ आई.डी से लॉग-इन कर राजकाज सॉफ्टवेअर में आईपीआर मॉडल द्वारा ऑनलाईन करने की तिथी 30 अप्रेल 2019 तक बढ़ाई है। प्रमुख शासन सचिव कार्मिक विभाग ने बताया कि राज्य में कार्यरत समस्त राजपतर््ित अधिकारियों को वर्ष 2018 (1 जनवरी, 2019 की स्थिति मे)ं अपना  अचल  सम्पत्ति  विवरण 31 जनवरी 2019 तक अनिवार्य रूप से भरे जाने थे। उन्होंने बताया कि जिन राजपतर््ित अधिकारियो ने वर्ष 2018 (01 जनवरी 2019 की स्थिति में ) का अपना अचल सम्पत्ति विवरण ऑन लाइन नहीं भरा है, उन राजपतर््ित अधिकारियों को एक अंतिम अवसर देते हुए राजकाज सॉफ्टवेयर पर अपना अचल सम्पत्ति विवरण भरने के लिए 30 अप्रेल 2019 तक समय सीमा ब?ाई है। अन्तिम अवसर 30 अप्रेल 2019 तक प्रदान करने के बावजूद भी जो राजपतर््ित अधिकारी अपना अचल सम्पत्ति विवरण अपलोड नहीं करते है, तो उन राजपतर््ित अधिकारियों की देय वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति एवं विजिलेंस क्लीयरेंस स्वीकृत नहीं की जायेगी।