भारत को अंतरिक्ष की चौथी महाशक्ति बनाने पर ननिभा नेता वीरेश नागर ने पीएम व वैज्ञानिकों समेत देशवासियों को दी बधाई





गाजियाबाद। अंतरिक्ष में भारत के महाशक्ति बनने और अमेरिका, रूस व चीन के बाद भारत को चौथा ताकतवर देश बनाने के लिए केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार की चारो ओर तारीफ शुरू हो गई है। वास्तव में, देश की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नवनिर्माण भारत के यूपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष वीरेश नागर ने कहा कि पीएम मोदी से नैतिक ताकत पाकर हमारे वैज्ञानिकों ने वह करिश्मा कर दिखाया है, जिसकी दरकार हमें दशकों से थी। उन्होंने कहा कि हमारे  श्रमशील और ऊर्जावान वैज्ञानिकों की बदौलत ही भारत देश ने इस दिशा महती उपलब्धि पाई है। उन्होंने कहा कि देश ने सबसे पहली बार परीक्षण किया और अपने उद्देश्य में सफल रहा, क्योंकि भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा इस परीक्षण को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी, जो कामयाब रही। इससे हमारे देश की उपलब्धियों का डंका अब पूरी दुनिया में बज रहा है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री, इस कार्य में लगे वैज्ञानिकों सहित समस्त देशवासियों को बधाई देता हूं।