अलवर। जमीन विवाद को लेकर एक ह्रदय विदारक घटना मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। सोची समझी साजिश के तहत गोलियां चलाकर लोगों को मार दिया गया। और आरोपी भाग छूटे। इस पूरे वाक्य से गांव में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में चले छिप गए। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के केरवा वाल गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों में जमकर फायरिंग हुई । जिसमें एक पक्ष के 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें भी गोली लगी है। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता अलवर के अस्पताल और केरवावाल गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस फिलहाल मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सरसों की कटाई के बाद एक पक्ष के लोग वापस आ रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर घायल घायल हैं। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोली लगने से रूप राम यादव 35 वर्ष मूलचंद 54 वर्ष और छोटेलाल 58 वर्ष की मौत हो गई। मूलचंद रूपराम दोनों भाई हैं। जबकि छोटेलाल इनका मामा है। इस घटना में सुखराम और गोपाल भी घायल हो गए जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के रामस्वरूप और गीला राम पक्ष के बीच जमीनी विवाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पिछले दिनों ही ग्रामीणों ने पंचायत कर समझाइश पर मामला शांत करा दिया था और दोनों पक्षों में राजीनामा करा दिया था। लेकिन इसके बाद भी गीला राम यादव पक्ष के द्वारा इनको धमकी दी गई थी और आज दोपहर बाद जब सरसों की कटाई के बाद जब वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में देवी राम, लाला राम और नेतराम ने गोली चलाई थी। आरोपी मोटरसाइकिल और आईसर ट्रेक्टर से आए थे और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।
मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के केरवा वाल में जमीनी विवाद के चलते फायरिंग कर एक ही पक्ष के 3 लोगों की मौत