पटना। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट किसी भी समय जारी हो सकती है। खबर मिली है कि देर रात तक चली हाई लेवल बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। बिहार की बात करें तो पटना साहिब की हाई प्रोफाइल सीट से भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट कर रविशंकर प्रसाद को दिया गया है। इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने पटना में रविवार को संयक्त संवाददाता सम्मेलन में घटक दलों के खाते में गई सीटों का खुलासा कर दिया। जदयू को गई भागलपुर सीट, शाहनवाज के चुनाव लड़ने पर लगा ग्रहण राजद नेता शहाबुद्दीन के प्रभाव वाले सिवान संसदीय क्षेत्र से सिटिंग सांसद भाजपा आमप्रकाश यादव का पत्ता कट गया है। यह सीट सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के खाते में गई है। उधर, औरंगाबाद सीट अंतिम जगह लड़ेंगे समय में बांका से बदलकर भाजपा को दे दी गई। बांका सीट जदयू के खाते में गई है। भाजपा की एक और बड़ी सीट भागलपुर भी जदयू को दे दी गई है, जिस कारण शाहनवाज हुसैन के चुनाव लड़ने पर ग्रहण लग गया है। पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद तो बेगूसराय से लड़ेंगे गिरिराज अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का नाम फाइनल कर दिया गया हैपटना की ही दसरी हाईप्रोफाइल पाटलिपुत्र सीट से सिटिंग सांसद व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे व राधामोहन सिंह पुरानी सीटों क्रमशः । बक्सर व मोतिहारी से ही प्रत्याशी होंगे। जहां तक बड़े परिवर्तन की बात है, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को उनकी सिटिंग नवादा सीट से बेगूसराय पर स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों से फाइनल लिस्ट में शामिल कुछ अन्य प्रत्याशियों की भी जानकारी रविशंकर मिली है। लिस्ट में शामिल राजीव प्रताप रूडी छपरा से, छेदी पासवान सासाराम से, आरके सिंह आरा से, जनार्दन सिग्रीवाल महाराजगंज से, रमा देवी शिवहर से, पुतुल देवी बांका से, गोपालजी ठाकुर दरभंगा से, हुकूमदेव यादव मधुबनी से तथा प्रदीप सिंह अररिया से चुनाव लड़ेंगे। गिरिराज की सीट लोजपा तो आमप्रकाश की जदयू को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट सह्योगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को दे दी गई हैयहां से सरजभान सिंह की पली वीणा देवी चुनाव लड़ेंगी। लोजपा ने मुंगेर सीट जदयू को दे दी है। गिरिराज सिंह अब बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे। उधर, राजद के बाहुबली पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के प्रभाव वाले सिवान संसदीय क्षेत्र में दो बार से सांसद बन रहे भाजपा के ओमप्रकाश यादव को टिकट नहीं दिया गया है। यह सीट जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भाजपा की सहयोगी जदयू को दे दी गई है।
पटना साहिब से शत्रुघ्न की जगह लड़ेंगे रविशंकर