11 पदाधिकारियों को सौंपा मनोनयन पत्र गाजियाबाद। पत्रकार वेलेफेयर एसोसिएशन (रजि) द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन थे। अध्यक्षता गुलशन भांबरी ने की। इस मौके पर विजय नगर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित होली मिलन समारोह में सर्वप्रथम मंच पर आसीन सभी अतिथियों का संस्था के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सुनील गौतम, महासचिव सुशील बौद्ध, उपाध्यक्ष खालिद चौधरी और प्रवक्ता फुरकान मलिक ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद पत्रकार तेजस चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन, संरक्षक गुलशन भांबरी, उपाध्यक्ष डाॅ अशोक कुमार और पत्रकार उपाध्याय ने समारोह को संबोधित किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बच्चन ने कुल 11 पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष सुनील गौतम की संस्तुति पर उनके मनोनयन का पत्र सौंपा। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनमोर्चा के प्रबंधक विकास सक्सेना द्वारा पूरे वर्ष का तैयार एक ही कलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की गाजियाबाद टीम ने किया था। एसोसिएशन के रा.महासचिव सुधांशु श्रीवास्तव, मेरठ मंडल की महिला अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, पत्रकार तेजस चौहान, गिरीश जोशी, मनोज गुप्ता, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयोजक विकास सक्सेना और महासचिव अमित भटनागर ने तारीफ की है। सभी ने एक दूसरे को चंदन का टीका लगाया और गले मिले। इस अवसर पर गाजियाबाद अध्यक्ष सुनील गौतम, सुशील बौद्ध, नवीन दास, वरिष्ठ पत्रकार राम अवध भगत, सुनीता उपाध्याय, अरुण चन्द्रा, प्रदीप मिश्र, मुकेश गैरोला, सोबरन सिंह, सुधीर रस्तोगी, खालिद चौधरी, फुरकान मलिक, अमित शर्मा, विक्रम जोशी आदि गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाई। |
पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह