स्थानीय पार्षद विनोद कसाना ने नारियल फोड़कर किया उद्घाटन
इस मौके पर पार्षद विनोद कसाना ने बताया कि राजीव नगर उर्फ़ नसबंदी कालोनी को बसे हुए 40 वर्ष हो गए जो बिल्कुल दिल्ली से सटी हुयी है। लेकिन आज भी यहां के निवासी दिल्ली से ही पानी भरकर काम चलाते थे। पर अब सबको अपने घर में ही पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में सम्मानित जनता से जो वादा मैंने किया था, वो आज पूरा किया। इससे जनता भी बहुत ख़ुश है। इससे 50 हजार की आबादी को फायदा होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मदन प्रधान, भगत, नरेश कटारिया, संजय प्रधान, महेश राठौड़, हाजी शौकीन, प्रेम भारती, टिंकू राजोरा, राजा हसन, नरेश चौधरी, सुनील चौधरी, राजकुमार, महेंद्र जाटव, ओमपाल, अमित कल्याणी आदि उपस्तिथ रहे।