काव्य गोष्ठी का आयोजन
दिल्ली - ' नवान्कुर साहित्य सभा' ने अपनी परम्परा द्वारा गत सप्ताह  (शनिवार) को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी सभागार चाँदनी चौक,  में अपनी 91वीं मासिक 'युवा काव्य गोष्ठी का  आयोजन किया। जिसमें दिल्ली और आस-पास के करीब 40 नवान्कुर और वरिष्ठ कवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो कुलदीप सलिल ने की तथा कार्यक्रम का  संचालन  सरिता जैन ने किया। काव्य गोष्ठी में कवि , लेखक  ओम सपरा , जे एस मान , उमा शर्मा , मनोज शास्वत , दूरदर्शन से डॉ रेखा व्यास, जगदीश मीणा, रीता जय हिन्द हाथरसी , डॉ उमेश राठी, इंदर जीत, योगेश पाल ने सरस व ओजस्वी काव्य पाठ किया।