नई दिल्ली लोकसभा सीट से काँग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन चुनाव प्रचार में छोटे-छोटे मीटिंग,पदयात्रा व पार्क में जाकर मिलने पर ज्यादा ज़ोर दे रहे है कल देर रात तक उन्होनेईस्ट किदवई नगर,आराम बाग, सरोजनी नगर तथा टेंक रोड करोल बाग में मीटिंग किया। आज दोपहर पूर्व ग्रेटर कैलाश तथा नई दिल्ली विधानसभा के पार्कों में पदयात्रा कर सरकारी कर्मचारीयों, व्यापारियों व झूग्गी वालों से वोट देने की अपील किया।
सरोजनी नगर में एनडीएमसी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री माकन ने कहा किमैंने एनडीएमसी के 7500 कर्मचारियों को अस्थाई से रेगुलर किया था,पाँच वर्षों में उन्हे पक्का नहीं किया गया।एनडीएमसी सबसे अमीर नगरपालिका होने के बाबजूद अपने कर्मचारियों का सम्मान नहीं कर रहा। कर्मचारियों को पक्का नहीं करना,7वें वेतन लागू नहीं करना,नया मस्टर रोल शुरूनहीं करना एनडीएमसी कर्मचारियों के साथ धोखा है। कर्मचारियों के हितों को समझनेवाला तथा उनकी आवाज को संसद व काउन्सिल में उठाने वाला नेता ही नई दिल्ली लोकसभा का सही मायने में प्रतिनिधित्व कर सकता है ।
आराम बाग में सरकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री माकन ने कहा किनई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा आबादी सरकारी कर्मचारियों का है। नई दिल्ली के सांसद को सरकारी कर्मचारी का आवाज़ संसद में होना चाहिए। 6ठा वेतन आयोग का गठन 2003 में होना था तात्कालिक भाजपा सरकार ने इसका गठन नहीं किया। 2004 में मैंने अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ, सरकारी कर्मचारियों की आवाज़ उठाया। 2004 में संसद के पहले लोकसभा सत्र में मैंने सरकारी कर्मचारियों के मुद्दे को उठाया।6ठा वेतन आयोग अबतक का सबसे बढ़िया आयोग है। भाजपा द्वारा बनाए गए सातवें वेतन आयोग में कई विसंगतियाँ है।
टेंक रोड- करोल बाग में व्यापारियों को संबोधित करते हुए श्री अजय माकन ने कहा कि2006 में शहरी विकास मंत्री रहते हुए मैंने दिल्ली को सीलिंग से बचाया था। एक हफ्ते के अंदर-अंदर लोकसभा, राज्यसभा तथा राष्ट्रपति से कानून बना पर सीलिंग रोक लगाई थी। इसके लिए मैंने मास्टर प्लान में 170 संशोधन किए,3000 सड़कें नोटिफाई किया,22 क्षेत्रों को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया। पटेल नगर - करोल बाग- चाँदनी चौक-बलजीत नगर आदि को स्पेशल एरिया घोषित कर सीलिंग से निजात दिलाया। भाजपा सरकार ने मायापुरी में व्यापारीयों को राईफल के बटों से पीटा। व्यापारी वर्ग भाजपा से परेशान है कांग्रेस की सरकार फिर से बनाना चाहते है।
बाल्मीकी बस्ती गाँधी सदन में पदयात्रा के दौरान काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पर्चा बाँट न्याय योजना तथा अजय माकन के जनहित याचिका पर हाई कोर्ट ने बिना मकान झुग्गी नहीं तोड़ने का जो आदेश दिया है उसके बारे में बताया।