एस पी मिश्रा को फिर मिलेगा राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2018


नई दिल्ली। मीडिया प्रेस क्लब ने राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2018 पुरस्कार के नामों की घोषणा की। राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2018 पुरस्कार एस पी मिश्रा उपनिदेशक ;मीडियाद्ध समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालयए भारत सरकार को मीडिया से बेहतर संबंध बनाने के लिए मिलेगा यह जानकारी राष्ट्रीय मीडिया रत्न पुरस्कार समिति की अध्यक्षा रेहाना परवीन ने मुम्बई में पत्रकार वार्ता मे पत्रकारों को बताया और कहा यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष ग्राउंड जीरो पर कार्य करने वाले पत्रकारों व मीडिया कर्मियों की और से उन महानुभावों को दिया जाता है। जो पत्रकारों व मीडिया कर्मियों के बीच हमेशा रहते हैं और पत्रकारों व मीडिया कर्मियों को अपने कार्य करने मैं हर संभव सहयोग देते हैं। जिस कारण पत्रकारों व मीडिया कर्मियों को अपना कार्य करने मैं आसानी रहती हैए उनको दिया जाता है। 


आयोजक  ने आगे बताया राष्ट्रीय मीडिया रत्न पुरस्कार समिति को प्रथम चरण में देश भर के 2167 पत्रकारों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले 252 महानुभावों का नाम सिफारिश किया था। जिसमे दूसरे चरण में सबसे अधिक पसंद करने वाले महानुभाव वोटिंग आधार पर सबसे अधिक वोट पाने वाले 45 महानुभाव व विभागों को राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2018 पुरस्कार से सम्मानित वीरवार 26 सितम्बर 2019 को सिरीफोर्ट सभागार,नई दिल्ली में भव्य कार्यक्रम में साधु संतों के आशीर्वाद उपरांत दिया जाएगा।