मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अमन-चैन की मंगलकामना की। गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां भगवान शिव के पंचामृत अभिषेक किए एवं जल चढ़ाया।