गाजियाबाद। गुरुवार को नगर आयुक्त दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में शहर के विभिन्न धर्म गुरुओं यथा, हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख व ईसाई एवं मंदिरों के पुजारियों की एक बैठक ग़ाज़ियाबाद नगर निगम के सभागार में सम्पन्न हुई।जिसमें शहर के सभी धर्म गुरुओं ने बड़ी संख्या में शिरकत किया।
बैठक के अंत में सभी का धन्यवाद देकर उपस्थित सभी धर्म गुरुओं व अधिकारियों आदि को प्रतिबंधित प्लास्टिक व प्लास्टिक की सामग्री का प्रयोग न करने और न करने देने के संबंध में शपथ भी दिलाई गई।
बैठक में अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नोडल अधिकारी (एस.बी.एम.) व समस्त सफाई निरीक्षक आदि मौजूद थे।