कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने के लिए दिग्विजय जिम्मेदार: मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया कि वे भाजपा के एजेंट हैं। उन जैसे नेता कांग्रेस-बसपा का गठबंधन नहीं होने देना चाहते। मायावती ने कहा, “दिग्विजय सिंह बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम लेकर यह बयान देते हैं कि मायावतीजी पर केंद्र सरकार का बहुत बड़ा दबाव है। वह सीबीआई और ईडी का डर दिखाकर बसपा और कांग्रेस का किसी भी कीमत चुनावी गठबंधन नहीं होने देना चाहती। यह बयान उन्होंने आज टीवी चैनलों को दिया। यह पूरी तरह से असत्य, निराधार और तथ्यहीन है।'' मध्यप्रदेश में 230 में 15 सीटें दे रही थी कांग्रेस।  मायावती ने कहा, “मुझे लगता है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी तो कांग्रेस-बसपा के बीच गठबंधन चाहते हैं। वे ईमानदारी से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इन जैसे नेता (दिग्विजय) चाहते हैं कि बसपा खत्म हो जाए। राजस्थान में कांग्रेस  200 में 9 सीटें दे रही थी। मध्यप्रदेश में हमें - 230 में से 15-20 और गठबंधन में चुनाव लड़े तो हमारा छत्तीसगढ़ में 90 में से केवल 5 ।