कवि  मंगल भारती की पुस्तक म्हने गरभ मांय मारे क्यूँ  का विमोचन



जयपुर।  चूरू के कवि और साहित्यकार मंगल व्यास भारती की राजस्थानी भाषा की काव्य पुस्तिका  म्हने गरभ मांय मारे क्यूँ  का विमोचन फतेहपुर शेखावाटी  में  रविवार को आयोजित एक समारोह में धानुका सेवा ट्रष्ट के नरेंद्र कुमार , प्रमुख साहित्यकार भंवर सिंह समोर और नागराज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मंगल व्यास भारती की राजस्थानी काव्य पुस्तिका में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित समसामयिक विषयों पर 69 रचनाओं को शामिल किया गया है।
फतेहपुर की साहित्य संसद श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं धानुका सेवा ट्रष्ट की और से त्रिवेणी भवन सभागार में आयोजित साहित्य प्रेमोत्सव 2019  में शेखावाटी क्षेत्र के साहित्यकार डॉ रामकुमार घोटड़ ,शंकर लाल झिकनाड़िया कांता  प्रसाद मोर सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  भावना शर्मा और राघव पवार ने किया।