लैंक्सेस ने वातावरण विकसित करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम


अग्रणी स्पेशियल्टी केमिकल्स कंपनी लैंक्सेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नागदा शहर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में स्थायी वातावरण विकसित करने की दिशा में एक अन्य बड़ा कदम उठाकर केमिकल उद्योग में एक मापदंड स्थापित किया है। कंपनी के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के हिस्से के तौर पर तीन परियोजनाओं को हाथ में लेते हुए लैंक्सेस इंडिया ने एक सांस्कृतिक और मनोरंजन केन्द्र, एक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण और नागदा के सरकारी अस्पताल को एक अन्य डायलसिस मशीन दान करने का वचन दिया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से लैंक्सेस इंडिया नागदा में वर्ष 2018-19 के लिये अपने सीएसआर के हिस्से के तौर पर 1.40 करोड़ रू का व्यय करेगा। वर्ष 2018 के लिये सीएसआर गतिविधियों की घोषणा नागदा के कम्युनिटी हॉल में आयोजित एक आयोजन में की गई, जहाँ नगरपालिका अध्यक्षअशोक मालवीय, खाचरौद-नागदा के विधायक  दिलीप सिंह शेखावत, लैंक्सेस इंडिया के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री नीलांजन बेनर्जी, साइट हेड-नागदा, लैंक्सेस इंडिया संजय सिंह और राज्य तथा स्थानीय प्रशासन के अन्य महानुभाव उपस्थित थे। यह परियोजनाएं स्थायी विकास और नागदा क्षेत्र के लोगों के लिये जीवन की बेहतर गुणवत्ता के लैंक्सेस के दृष्टिकोण के अनुसार हैं। स्थानीय सांस्कृतिक और मनोरंजन केन्द्र के निर्माण के हिस्से के तौर पर लैंक्सेस इंडिया हेल्थ क्लब (जिमनेजियम), इनडोर खेलों, जैसे टेबल टेनिस और चेस बोर्ड्स आदि के साथ इनडोर मनोरंजन केन्द्र का निर्माण सुनिश्चित करेगा। सांस्कृतिक और मनोरंजन केन्द्र में एक गायन और वादन प्रशिक्षण केन्द्र भी होगा। इससे स्थानीय लोगों की प्रतिभा विकसित होगी, उन्हें अपनी कुशलता निखारने का मौका मिलेगा, सामाजिक समुदाय मजबूत होगा और स्वास्थ्य उत्तम होगा।