नवनिर्माण भारत फले-फूले और सभी साथी मिल जुलकर आगे बढ़ें:वीरेश

गाजियाबाद। नवनिर्माण भारत की प्रथम समीक्षा बैठक रविवार को स्थानीय खोड़ा नगर क्षेत्र में हुई, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। साथ ही, यह भी बताया गया कि नव निर्माण भारत के गठन की आवश्यकता क्यों पड़ी? और कैसे अब यह एक बड़ा संगठन बन गया, जो प्रत्यक्ष/परोक्ष रूप से बीजेपी को मजबूती दे रहा है।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी वीरेश नागर ने बताया कि नव निर्माण भारत का निर्माण इसलिये हुआ है कि भारत के प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, जैसे- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या योजना, आयुष्मान भारत, स्किल इंडिया आदि के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने बब्बल यादव, महानगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बीजेपी का भी आभार जताया कि उन्होंने बड़े ही कम समय में अपने कार्यालय पर प्रोग्राम करने की अनुमति दी। साथ ही, खोड़ा नगर अध्यक्ष वैभव दुबे का धन्यवाद किया कि उन्होंने अपने नगर में कार्यक्रम रखा।इस मौके पर वरिष्ठ अतिथि चौधरी विशेष नागर ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि नव निर्माण भारत और भी आगे जाए तथा हर व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल हो। साथ ही, आगे भी ऐसे कार्यक्रम करते रहें और सब एक साथ रहें, परस्पर मिलजुलकर चलें। इस मौके पर साथी जिला उपाध्यक्ष विनायक मनवानी, कोषाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, जिला मंत्री अंकुर कुमार, जिला सचिव दीपांशु गुप्ता, जिला महासचिव अभिषेक मेहता, जिला महामंत्री भानु प्रताप, जिला महासचिव अमर उपाध्याय, मीडिया प्रभारी विपिन गौर, संरक्षक अंश पंडित व नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी व उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, विजय नगर अध्यक्ष लेख राज, उपाध्यक्ष सुमित बिष्ट, खोड़ा नगर अध्यक्ष वैभव दुबे, अभिषेक पंडित उपाध्यक्ष, सचिव अमित यादव, अर्थला अध्यक्ष अजय कुमार और उनकी पूरी कार्यकारणी मौजूद रही।नवनिर्माण भारत की जिला कार्यकारिणी घोषित, मंडल अध्यक्ष भी घोषित किये गयेनवनिर्माण भारत की जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष चौधरी विरेश नागर, जिला उपाध्यक्ष विनायक मनवानी, जिला उपाध्यक्ष अनुज मंडार, जिला उपाध्यक्ष विपिन चौहान, जिला महामंत्री अमन उपाध्याय, जिला महासचिव भानु ठाकुर, जिला सचिव अभिषेक मेहता, जिला सचिव दीपांशु गुप्ता, जिला सचिव विपुल गर्ग, जिला मंत्री अंकुर कुमार, जिला मंत्री मनोज कनौजिया, जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, मीडिया प्रभारी विपिन गौर, संरक्षक अंश पंडित और सदस्य के रूप में गौरव, सौरव, रोहित ,सचिन, दयाशंकर सोनी को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है।इसी प्रकार, गाजियाबाद मंडल में विनीत चौहान को मंडल अध्यक्ष, विजय नगर मंडल में लेख राज को मंडल अध्यक्ष, अर्थला मंडल में अजय कुमार को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वसुंधरा मंडल में रविंद्र त्यागी को मंडल अध्यक्ष, अश्विनी गुप्ता और दीपक गुप्ता को उपाध्यक्ष, खोड़ा मंडल में  वैभव दूबे को मंडल अध्यक्ष, अभिषेक पंडित को उपाध्यक्ष,  विकास कुमार को महासचिव, अमित यादव को सचिव और प्रिंस राजपूत और गणेश सिंह को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।