जनकपुरी मंडल की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न




गाजियाबाद। जनकपुरी मंडल की कार्यसमिति की बैठक में मार्गदर्शन करने पहुंचे पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा व महानगर महामंत्री राजन आर्य ने जनकपुरी मंडल अध्यक्ष सिमल शर्मा से सभी बिंदुओं पर एक एक कर  विस्तार से चर्चा की, जिसमें लगभग सभी बिंदुओं पर जनकपुरी मंडल ने सफलता पाई और बाकी बिंदुओं पर भी 2 दिन के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया। मंडल की बैठक में सभी मंडल के पदाधिकारी गण, मोर्चा के मंडल अध्यक्षगण, सभी सेक्टर संयोजक वरिष्ठ पदाधिकारी व पार्षद सरदार सिंह भाटी भी बैठक में उपस्थित रहे।