बीजेपी के कमल संदेश पद यात्रा को जनरल वी के सिंह ने पार्टी ध्वज दिखाकर शुभारंभ किया




गाजियाबाद। महानगर भाजपाईयों ने अपनी पूरी तैयारियों के साथ तीनों विधानसभाओं में कमल संदेश पदयात्रा का शनिवार को शुभारंभ किया। इस मौके पर साहिबाबाद में उपस्थित स्थानीय सांसद सह विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी ध्वज दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ किया। उधर, गाजियाबाद में राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने और मुरादनगर में महापौर आशा शर्मा की मौजूदगी में पदयात्रियों को पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर विदेश राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद श्री सिंह ने कहा कि मिशन 2019 फतह का प्रतिबिम्ब दिखाने की दिशा में किया जाने वाला यह एक सार्थक प्रयास है, जिसमें विधानसभा वार 6-6 टोली प्रमुख की अगुआई मेंं 25-25 कार्यकर्ताओं की टोली पूरे पखवारे तक व्यक्ति-व्यक्ति से सम्पर्क करेगी जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।बता दें कि महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी के दिशा निर्देशन मेंं बने पदयात्रा के तीनों शुरुवाती केंद्रों पर पदयात्रा का शुभारम्भ सांसद, विधायक, महापौर की महत्वपूर्ण उपस्थिति मेंं किया गया। इसी कड़ी मेंं साहिबाबाद विधानसभा मेंं पदयात्रा का शुभारम्भ शनि चौक, लाजपत नगर रामलीला मैदान से केंद्रीय मंत्री व सांसद जनरल वी के सिंह, विधायक सुनील शर्मा, महानगर अध्य़क्ष मानसिंह गोस्वामी, जिलाध्यक्ष वसंत त्यागी द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।ठीक इसी तरह गाजियाबाद विधानसभा मेंं पदयात्रा का शुभारम्भ सुबह 10 बजे घंटाघर रामलीला मैदान से झंडी दिखाकर विधायक व राज्य मंत्री अतुल गर्ग व लोकसभा संयोजक अशोक गोयल, पू्र्व मेयर आशु वर्मा, सुनील यादव द्वारा किया गया। इधर, मुरादनगर विधानसभा मेंं पदयात्रा का शुभारम्भ सुबह 10:30 बजे रईस पुर- एम ब्लॉक टी पॉइंट से हरी झंडी दिखाकर जनरल वी.के.सिंह, लोकसभा प्रभारी अरुण वशिष्ठ, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुनीता दयाल और महापौर आशा शर्मा के द्वारा किया गया।उधर, मुरादनगर देहात व नगर मंडल मेंं ग्राम सरना चौपाला पर पदयात्रा को झंडी देने प्रभारी अरुण वशिष्ठ, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, विर्जेष्वर निम्मी, अरविन्द भारतीय, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं मेंं जोश देखते बन रहा था। पदयात्रा के महानगर संयोजक व महानगर मंत्री संजीव त्यागी ने विधानसभा संयोजक अमरदत्त शर्मा, निगम उपाध्यक्ष सुनील यादव व बबली त्यागी से समन्वय सम्पर्क रखते हुए पदयात्रा के शुभारंभ मेंं अपनी सहभागिता दर्ज की।पदयात्रा के शुभारंभ करते हुए जनरल वी के सिंह ने पदयात्रा का उद्देश्य बताते हुए आगे कहा कि 1 से 15 दिसम्बर तक महात्मा गांधी जी के 150वें जंयती वर्ष के उपलक्ष्य में हर वार्ड मेंं पदयात्रा के दौरान डोर टू डोर पहुंचकर मैन टू मैन कनेक्टिविटी करना है। पद यात्रा मेंं हर विधानसभा में कम से कम 25-25 कार्यकर्ताओं की छः टोलिया बनाकर लगाई गई जिनमें 150 कार्यकर्ता 15 दिन तक निरंतर हर गांव, गली, मुहल्ले में पदयात्रा करते हुए सम्पर्क संवाद स्थापित करेंगे। इस अवसर पर महामन्त्री राजेश त्यागी, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, देवेन्द्र अग्रवाल, सौरभ जायसवाल, नीरज गोयल, अमित त्यागी आदि भी पदयात्रा मेंं शामिल रहे।