डीएम रितु माहेश्वरी ने लम्बित कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए













गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने जीडीए, लोनिवि, आवास विकास परिषद, एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इण्डिया, नगर निगम व आरआरटीएस के विभागीय अधिकारियों के साथ जनपद की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कराने हेतु विचार विर्मश किया। 

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी रितु माहेेश्वरी ने एयरपोर्ट 

ऑथोरिटी के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे एयरपोर्ट से सम्बन्धित सभी कार्य 28 फरवरी तक पूर्ण कर लें और सम्बन्धित सभी औपचारिकताएं समय से पूर्ण कर लें। उन्होंने मेट्रो अधिकारियों से भी कहा कि मेट्रो से सम्बन्धित शेष कार्य 3 दिनों में समाप्त किया जाये। साथ ही लोनिवि को हिंडन एयरपोर्ट से सड़क का कार्य जल्द समाप्त करने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने जीडीए व लोनिवि तथा नगर निगम को सैन्ट्रलवर्ज पेन्ट व सफाई का कार्य शीध्र पूर्ण कराने के आदेश दिये। 

इस दौरान आवास विकास परिषद के अधिकारी ने उन्हें बताया कि ग्रिल का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष कार्य शीध्र पूर्ण करा लिया जायेगा। 

 

जिलाधिकारी ने आरआरटीएस के अधिकारियों को तीन मिनट का महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर आधारित वीडियो व एक मॉडल तैयार करने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने आरआरटीएस के अधिकरियों को निर्देश दिये कि परियोजनाओं का फोल्डर तैयार करें व जिला प्रशासन की तरफ से ब्रॉशर बनवायें। उन्होंने परियोजना अधिकारी, डूडा को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंन्तर्गत बनाये गये आवासों का शेष कार्य 2 दिनों पूर्ण करने का निर्देश दिया। 

 

जिलाधिकारी ने समस्त महत्वपूर्ण विभाग को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित पात्र लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। उन्होंने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियन्ता को निर्देश दिया कि लोकार्पण स्थल के आस-पास तथा मेट्रो लाईन की साईडों पर सौर्न्दीयकरण के कार्यों को भी तेजी से पूर्ण करें। जहां पर भी पौधे रोपित करने की आवश्यकता हो उन्हें शीघ्रता से लगवाएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अन्तरविभागीय समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को गति प्रदान करें ताकि समय से कार्य पूर्ण करा दिया जाये।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन, अपर नगर आयुक्त नगर निगम, अपर जिलाधिकारी नगर, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य अभियन्ता जीडीए ई वी एन सिंह, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, आरआरटीएस, एयरपोर्ट ऑथोरिटी अधिकारी, आवास विकास परिषद के अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।