डॉ. हर्ष वर्धन ने पार्षद नीरज गुप्ता के वार्ड में विकास कार्यों का लोकार्पण किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने निगम पार्षद नीरज गुप्ता के वार्ड सरस्वती विहार क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री श्यामलाल गर्ग  और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।


डॉ. हर्षवर्धन द्वारा जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया उनमें मुख्य रूप से सरस्वती विहार B ब्लॉक मै पार्क में फुटपाथ, बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम,  परवाना रोड पर मैकेनिकल कॉम्पेक्टर, शुभ एन्क्लेव पार्क मै ओपन जिम व बाउंड्री वॉल का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही एक पार्क का नामकरण, विद्या विहार मै ओपन जिम व प्ले स्टेशन, तरुण एन्क्लेव मै योगाशेलटर, फुटपाथ प्ले स्टेशन ओपन जिम, पुष्पांजलि एन्क्लेव मै ओपन जिम व प्लेस्टेशन, के कृष्ण लाल शर्मा पार्क मै  फुटपाथ, योग शेल्टर, ओपन जिम, एकता अपार्टमेंट मै प्ले स्टेशन ओपन जिम और A -२  ब्लॉक मै हाई  मास्ट लाइट, प्ले स्टेशन  एवं जिम का भी उद्घाटन किया गया।


श्री नीरज गुप्ता ने बताया कि पूरे वार्ड में लगभग 135 हाई मास्ट लाइट, 35 जिम  एवं 24 प्ले स्टेशन का निर्माण डॉ. हर्षवर्धन के सहयोग से करवाया गया। इसके साथ ही वार्ड मै दो स्विमिंग पूल, दो बहुद्देशीय हॉल व कई सड़कों का निर्माण भी करवाया गया है। सबसे महत्वपूर्ण कार्य दिल्ली मै सबसे पहले फुटपाथ  के ऊपर रबर मैटिंग का कार्य डिस्ट्रिक्ट पार्क पश्चिम विहार शुरू करवा दिया है।