कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ किया दौरा, ग्रामीणों से हुए रूबरू

                             बूथ महासंपर्क अभियान  


नारायणपुर। कस्बा के भारतीय जनता पार्टी के मंडल द्वारा कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड़ का ग्राम पंचायत  ज्ञानपुरा में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों के द्वारा  माला पहनाकर व साफा बांधकर भव्य स्वागत किया। बूथ महासंपर्क अभियान के अंतर्गत राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने नारायणपुर ग्राम पंचायत का दौरा करते हुए उनका जगह-जगह  भव्य स्वागत किया गया ओर समर्थकों के द्वारा पूर्ण बहुमत के साथ मत व समर्थन देने की बात कही। वहीं युवाओं ने मोदी है तो मुमकिन है, भारत माता की जय, अबकी बार मोदी सरकार के नारे लगाते हुए ज्ञानपुरा से नारायणपुर होते हुए  पुरुषोत्तम मार्केट में स्थित रतिराम मीणा के निवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। वहां पर नारायणपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश फौजी एवं रतिराम मीणा  तथा  युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में नारायणपुर उपतहसील के नौ ग्राम पंचायतों के समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया एवं अबकी बार बीजेपी को पूर्ण रूप से मत व समर्थन देने की अपील की। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर प्रचार प्रसार अभियान के द्वारा 6 मई को होने वाले चुनाव में शत प्रतिशत बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश फौजी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सुनील कुमार शर्मा, कोच उदय सिंह मीणा, विक्रम मीणा, वैद्य भवानीशंकर शर्मा, पूर्व पंच महेंद्र शर्मा, मोहनलाल आत्रेय, रतिराम मीणा, डॉक्टर मुरारी लाल तिवारी, अर्जुन लाल यादव, नवीन सैनी, हरि सिंह शेखावत, सुनील बिंदल, कोर्डिनेटर गजेंद्र सिंह तँवर, सुरेंद्र कुमार शर्मा, विजय कुमार इंदौरिया, गोपाल शर्मा सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।