महानगर भाजपा ने विजय संकल्प रैली का आगाज किया








गाजियाबाद। महानगर भाजपा ने विजय संकल्प रैली का शानदार आगाज तीनों विधानसभाओं में समान रूप से किया। इस अवसर पर दिल्ली से आये नेता गदगद हो गए, क्योंकि उन्हें गाजियाबाद भगवामय दिखा। इससे उत्साहित हो नेताओं ने कह दिया कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। 

 

गौरतलब है कि विजय संकल्प रैली के तहत जहां मुरादनगर विधानसभा में बाईक रैली का शुभारंभ 3 नंबर चुंगी रामलीला मैदान से राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने झंडी दिखाकर किया, जिसका समापन कविनगर रामलीला मैदान में हुआ। वहीं, साहिबाबाद विधानसभा में बाईक रैली का शुभारंभ सिकंदरपुर हिंडन एयरपोर्ट टर्मिनल से झंडी दिखाकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने किया, जिसका समापन इंदिरापुरम रामलीला मैदान में हुआ। इसी प्रकार गाजियाबाद विधानसभा में बाईक रैली का शुभारंभ धारा इंटर कॉलेज के मैदान से केंद्रीय मंत्री सांसद जनरल वी के सिंह व राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने झंडी दिखाकर किया।

 

रैली को हरी झंडी दिखाने के दौरान महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, लोकसभा संयोजक अशोक गोयल, महापौर आशा शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री व रैली के क्षेत्रीय संयोजक अजय शर्मा, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, मुरादनगर चेयरमैन विकास तेवतिया, खोड़ा-मकनपुर चेयरमैन रीना भाटी व अन्य सभी नेतागण शामिल रहे। यह कार्यक्रम देश भर में मंडल, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें एक करोड़ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर जन-जन से संपर्क किया एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों को उन तक पहुंचाया। 

 

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने बताया कि विजय संकल्प बाइक रैली देश के सभी राज्यों में आयोजित की गई है। बाइक रैली उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गई। देश भर के कुल 4120 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 3500 से अधिक जगहों पर यह रैली निकाली गई है। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा युवाओं में जोश है। इसका नजारा विजय संकल्प रैली में स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। चारों तरफ भगवा ही भगवा नजर आ रहा है, या यूं कहिये कि शहर भगवा हो गया।लगता है देश की जनता ने ये मान लिया है जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से जगदीश साधना, डॉक्टर रमेश चंद तोमर, विजय मोहन, सरदार एस पी सिंह, डॉक्टर केशव त्यागी, अरविंद भारतीय, रैली के क्षेत्रीय प्रमुख अजय शर्मा, चौधरी बृजपाल तेवतिया, अनिल खेड़ा, बॉबी त्यागी, अर्चना सिंह, संजीव त्यागी, लेखराज माहौर, रैली के महानगर संयोजक संदीप वर्मा, मुरादनगर विधानसभा के रैली प्रमुख अनिल चौधरी, साहिबाबाद रैली प्रमुख सुखदेव त्यागी, गाजियाबाद रैली प्रमुख राजीव अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंघल, सुदेश कश्यप, अजय चौधरी, अमित प्रताप सिंह, अमित रंजन, मोनू त्यागी आदि शामिल रहे।