राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की समस्त सेवाएं अत्यावश्यक सेवा घोषित

जयपुर। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  अजमेर व उसके समस्त कार्यालय एवं उसके कार्यकलापों से संबंधित समस्त सेवाओं को 31 जुलाई, 2019 तक अत्यावश्यक सेवा घोषित किया गया है। गृह विभाग के विशिष्ट शासन सचिव पी.सी. बेरवाल ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं उसके कार्यकलापों से संबंधित समस्त सेवाओं में हड़ताल होने से सेवाओं के प्रदाय एवं अनुरक्षण पर प्रतिकूल प्रभावों के कारण जन समुदाय को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान अत्यावश्यक सेवाऐं अनुरक्षण अधिनियम के तहत अत्यावश्यक सेवा घोषित किये जाने से अब समस्त सेवाओं में हड़ताल 31 जुलाई तक के लिए प्रतिषेध हो गई है।