भाजपा प्रत्याशी डाॅ. हर्ष वर्धन ने आज पदयात्राएं और तीस हजारी इलाके में रोडशो किया

नई दिल्ली।  चांदनी चैक संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री डाॅ हर्ष वर्धन ने आज दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे दिल्ली की जनता को अनैतिकता के रास्ते पर ले जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने हाल ही में लोगों से कहा था कि नोट देने वालों से नोट लेकर वोट आम आदमी पार्टी को ही दें। इसका अर्थ यह हुआ कि आम आदमी पार्टी वोटों की खरीद को सही बताकर अपना फायदा करना चाहती है। 

डाॅ हर्ष वर्धन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार की आशंका को देखते हुए आम आदमी पार्टी में हताशा फैल गई और भगदड मच गई है। पार्टी ने हाल ही में दावा किया था कि उनके विधायक बिकाऊ नहीं हैं और उन्हें कोई नहीं खरीद सकता। आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता अपने अंधकार में भविष्य को लेकर परेशान हैं और पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। दिल्ली में चार दिनों में आम आदमी पार्टी के दो विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इन विधायकों ने कहा कि वे पार्टी के संयोजक की तानाशाही और दुर्वव्यहार से त्रस्त थे। विधायकों ने यह भी कहा कि उन्हें किसी ने खरीदा नहीं है और आम आदमी पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है। इसी तरह पंजाब में एक सप्ताह के भीतर आम आदमी पार्टी के दो विधायक कांग्रेस में शामिल हुए। ऐसा लगता है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी में भगदड़ तेज हो गई। 

भाजपा प्रत्याशी डाॅ हर्ष वर्धन ने अब घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करना शुरू कर दिया है। आज उन्होंने जामा मस्जिद वार्ड के पुलिस थाने से और माॅडल टाउन वार्ड के डेरावाल नगर से पदयात्रा की शुरूआत की। आज भाजपा प्रत्याशी ने सेंट स्टीफंस अस्पताल तीस हजारी से रोडशो निकाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पूरे देश में आंधी चल रही है और उसे पहले से अधिक सीटों पर विजय मिलेगी। डाॅ हर्ष वर्धन ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता कोे सीमाओं की सुरक्षा का विश्वास दिलवाया है उससे मतदाता प्रभावित हुए हैं। डाॅ हर्ष वर्धन ने कहा कि देश मोदी जी के हाथों सुरक्षित है और इसकी छवि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सुधरी है।